प्रिय साथियों,
Abhhyam Marketing Advisor (AMA) नेटवर्क देशभर में तेजी से विस्तार कर रहा है। इस बढ़ते हुए नेटवर्क को बेहतर ढंग से संगठित करने, जिम्मेदारियों का संतुलित वितरण सुनिश्चित करने तथा कार्यों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से Advisor Council System स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे सभी Advisors को नेतृत्व का अवसर मिले, कार्यों का विकेन्द्रीकरण (Decentralization) हो और पूरे सिस्टम को मजबूत तथा पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।
सभी Councils का कार्यकाल सामान्यतः एक वर्ष का होगा। आवश्यकता अनुसार विस्तार, परिवर्तन या नए सदस्यों का चयन किया जा सकेगा।
इस व्यवस्था के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि Abhhyam Marketing Advisor नेटवर्क को एक सशक्त, अनुशासित और विकेन्द्रीकृत नेतृत्व संरचना प्रदान की जा सके, जिससे भविष्य में DDC Global तथा IndianMSME Ecosystem के विस्तार को और गति मिल सके।
सभी Advisors से अनुरोध है कि वे इस नई व्यवस्था को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए संगठन के विकास में सक्रिय योगदान दें।
सादर,
For Abhhyam Marketing Advisor Network
Coordination Team
Ardh Sainik Ecosystem
“Karoge Toh Hoga.”